फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Explanation sought from female doctor

Balrampur News: महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण तलब

Sun, 03 Aug 2025 09:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from female doctor
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुक्रवार रात इमरजेंसी में पहुंची प्रसव पीड़िता को बिना इलाज लौटाने के मामले में सीएमओ और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

अटल स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित संयुक्त जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हुई है। अस्पताल में तैनात दो महिला रोग विशेषज्ञों में से डॉ. मेधावी सिंह ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में ओपीडी और सर्जरी का कार्यभार संभाला है, जबकि दूसरी विशेषज्ञ डॉ. शाहिना परवीन ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में आपात स्थितियों में महिलाओं को तत्काल उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गत शुक्रवार की रात आठ बजे शिवपुरा के सीएचओ हरीश तिवारी अपनी गर्भवती पत्नी दिव्या को प्रसव पीड़ा की हालत में अस्पताल लाए थे। आरोप है कि तीन घंटे के इंतजार के बाद रात 11 बजे डॉ. मेधावी सिंह ने ऑपरेशन थियेटर से निकलकर मरीज को देखा, लेकिन स्थिति नाजुक होने और संसाधनों की कमी बताकर ऑपरेशन से इन्कार कर दिया। सवाल उठ रहा है कि जब महिला सर्जन अस्पताल में मौजूद थीं, तो रात 8 बजे से 11 बजे तक पीड़िता को देखा क्यों नहीं गया। आखिर महिला को रेफर क्यों किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसपर डॉ. मेधावी सिंह का कहना था कि गर्भवती को पहले ही जिला महिला अस्पताल से रेफर किया जा चुका था और हालत गंभीर थी। बेहतर इलाज के लिए उन्होंने रेफर करने का सुझाव दिया, जिस पर परिजन भी सहमत हो गए। संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी के निर्देश पर संबंधित महिला चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed