फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Explanation sought from ADO Panchayats on payment disturbances

भुगतान में गड़बड़ी पर एडीओ पंचायतों से जवाब तलब

Sat, 05 Dec 2020 09:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from ADO Panchayats on payment disturbances
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों के सरकारी भुगतान में गड़बड़ी पाए जाने पर एडीओ पंचायतों से जवाब तलब किया गया है। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह शनिवार को जिले के सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा है। संतोषजनक जवाब न देने और भुगतान में मनमानी करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीपीएम संदीप कश्यप ने बताया कि डीपीआरओ की तरफ से समय-समय पर बैठकों व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एडीओ पंचायतों व ग्राम पंचायत सचिवों को केंद्रीय व पंचम वित्त आयोग को ऑनबोर्ड करते हुए एक-एक भुगतान किये जाने का निर्देश दिया जाता रहा है लेकिन आदेशों की पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व से निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी आज तक केंद्रीय व पंचम वित्त आयोग को शत-प्रतिशत ऑनबोर्ड नहीं किया गया है जिससे घोर उदासीनता प्रतीत हो रही है। सभी एडीओ पंचायतों की तरफ से अपने-अपने ब्लॉकों में ग्राम निधियों के भुगतान आदि की समीक्षा नहीं की जा रही है और न ही ग्राम पंचायत सचिवों को सरकारी खर्च के बारे में निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने सभी एडीओ पंचायतों को निर्देश दिया है कि केंद्रीय व पंचम वित्त आयोग मद में भुगतान नहीं किया गया है उन ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर संबंधित सचिवों को ऑनबोर्ड करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करें।

दो सप्ताह के अंदर यदि केंद्रीय व पंचम वित्त आयोग मद में शत-प्रतिशत भुगतान करके ऑनबोर्ड नहीं किया जाएगा तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव पर होगी जिसके लिए ग्राम पंचायत सचिव के साथ-साथ एडीओ पंचायत खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed