फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Experts from across the country will participate in the lecture series of Maa Pateshwari University

Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की व्याख्यानमाला में देशभर के विशेषज्ञ होंगे शामिल

Sun, 08 Mar 2026 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Experts from across the country will participate in the lecture series of Maa Pateshwari University
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने पर 9 से 14 मार्च तक फाउंडेशन डे वीक लेक्चर सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इस व्याख्यानमाला में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और विशेषज्ञ विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, पीएचडी छात्र और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित व्याख्यानमाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को समकालीन विषयों से जोड़ना और अकादमिक संवाद को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आ रहे विशेषज्ञों के व्याख्यान से विद्यार्थियों को नए विचार और दृष्टिकोण मिलेंगे, जिससे उनके ज्ञान और शोध क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

व्याख्यानमाला के तहत 9 मार्च को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव कुमार दैनिक जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग विषय पर व्याख्यान देंगे। 10 मार्च को बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. टीपी सिंह उच्च शिक्षा का वैश्वीकरण विषय पर अपने विचार रखेंगे। 11 मार्च को बीएचयू आईसीटी के निदेशक प्रो. पीएन सिंह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : दर्शन एवं क्रियान्वयन विषय पर व्याख्यान देंगे। 12 मार्च को बीबीएयू लखनऊ के कुलपति प्रो. आरके मित्तल भारतीय अर्थव्यवस्था : वर्तमान स्थिति और भविष्य परिदृश्य विषय पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 मार्च को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जीएल शर्मा भारतीय ज्ञान परंपरा : एक अनुशीलन विषय पर व्याख्यान देंगे, जबकि 14 मार्च को वरिष्ठ पत्रकार मधुकर उपाध्याय सीमांचल में पत्रकारिता : चुनौतियां एवं अवसर विषय पर विशेष व्याख्यान देंगे। सभी व्याख्यान प्रतिदिन शाम पांच बजे से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन 15 मार्च को दुर्गा शतचंडी पाठ के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed