फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Experiments to make science learning engaging; teachers trained in lab management techniques

Balrampur News: प्रयोगों से विज्ञान की पढ़ाई होगी रोचक, शिक्षकों को सिखाए लैब संचालन के गुर

Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Experiments to make science learning engaging; teachers trained in lab management techniques
फोटो-35-बलरामपुर में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय धुसाह में पीएमश्री विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन शिक्षकों को विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी संचालन, वैज्ञानिक उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से पढ़ाई को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। किताबी ज्ञान को प्रयोगों से जोड़कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक प्रतीक कुशवाहा ने कहा कि प्रयोगों के माध्यम से पढ़ाई कराने से बच्चों की विषय के प्रति रुचि बढ़ती है। विज्ञान और गणित जैसे विषयों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय प्रयोगशाला में गतिविधियों के जरिए समझाया जाए तो बच्चे कठिन अवधारणाओं को आसानी से सीख सकते हैं। इससे उनमें सवाल पूछने, तर्क करने और स्वयं प्रयोग करके निष्कर्ष निकालने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में गतिविधि आधारित पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रयोगशाला में उपलब्ध वैज्ञानिक उपकरणों, प्रयोग सामग्री और आधुनिक संसाधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक ने विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन कर उनकी प्रक्रिया और उपयोगिता समझाई। साथ ही उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव और निर्धारित मानकों के अनुसार भंडारण की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के समापन पर शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं का बेहतर उपयोग करने और अनुभवात्मक अधिगम को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को रटने के बजाय समझकर सीखने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव, विजय वर्मा, रश्मि शर्मा, अरविंद गुप्ता, अंकित चौधरी और मनोज कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed