फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Examination centers were made 14 km away for girl students and 18 km away for boys.

Balrampur News: छात्राओं का 14 तो छात्रों का 18 किमी दूर बना दिया परीक्षा केंद्र

Mon, 11 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 11 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Examination centers were made 14 km away for girl students and 18 km away for boys.
बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 58 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव किया गया है। एक विद्यालय की छात्राओं का 14 किमी तो वहीं हाईस्कूल के छात्रों का 18 किमी दूर परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने पर विद्यालय प्रबंधन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

नियम दरकिनार
केस एक - माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी सूची में सदर शिक्षा क्षेत्र के रामचंदर स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलुवा का परीक्षा केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज प्रस्तावित किया गया है। इस विद्यालय में 82 छात्राएं पंजीकृत हैं। नियम है कि छात्राओं का परीक्षा केंद्र 10 किलोमीटर के अंदर होना चाहिए, लेकिन इस विद्यालय से प्रस्तावित परीक्षा केंद्र की दूरी करीब 14 किलोमीटर है। विद्यालय के प्रधानाचार्य गंगाराम शर्मा का कहना है कि छात्राओं को इतनी दूर परीक्षा देने जाना पड़ेगा जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

आसपास होना चाहिए था केंद्र
केस दो - श्रीदत्तगंज शिक्षा क्षेत्र के कुबेरमति पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट वाले छात्रों का परीक्षा केंद्र तो चार किलोमीटर दूर सरदार बल्लभ भाई पेटल इंटर कॉलेज गालिबपुर में बनाया गया है, लेकिन हाईस्कूल के छात्रों का परीक्षा केंद्र करीब 18 किलोमीटर दूर एमडीके बालिका इंटर कॉलेज बलरामपुर में बना दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र का कहना है कि हाईस्कूल के छात्रों का भी परीक्षा केंद्र आसपास ही बनाना चाहिए था। 18 किलोमीटर दूर परीक्षा देने जाने में छात्रों को असुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 किलोमीटर से अधिक है कई परीक्षा केंद्रों की दूरी
- माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची में कई विद्यालयों की दूरी 15 किलोमीटर से अधिक है। ऐसे विद्यालयों में राजकुमार इंटर कॉलेज विशुनपुर विश्राम, नेशनल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहरा बाजार, किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर पचपेड़वा, डीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर एवं हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर शामिल है। वहीं 10 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं जिनकी दूरी परीक्षा केंद्र से 12 किलोमीटर से ज्यादा है।

14 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं प्रधानाचार्य
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र निर्धारण में किसी भी तरह की कमी होने पर प्रधानाचार्य 14 नवंबर तक अपनी आपत्ति साक्ष्य सहित दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियां नहीं ली जाएंगी।
- मृदुला आनंद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed