फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam,tet

612 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Exam,tet
फोटो-9-बलरामपुर के एमएलके पीजी कालेज में परीक्षार्थियों की तलाशी लेती शिक्षिका।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराई गई। प्रथम पाली में छह केंद्रों पर प्राथमिक व द्वितीय पाली में तीन केंदों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई गई। दोनों पालियों में 6127 की तुलना में 5515 अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए। दोनों पॉलियों में 612 अभ्यर्थियों ने टीईटी छोड़ दी है। सभी परीक्षा केंद्रों के दोनों पॉलियों में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में हुई। शासन ने परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों से 24 जनवरी तक मुफ्त सफर करने की सुविधा दी है।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि रविवार को जिले के छह केंद्रों पर प्रथम पाली के शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। जिसमें प्राथमिक स्तर के 3728 की तुलना में 3299 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 329 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। एमएलके पीजी कालेज में 1850 की तुलना में 1702, एमपीपी इंटर कालेज में 500 की तुलना में 463, गर्ल्स इंटर कालेज में 500 की तुलना में 450, डीएवी इंटर कालेज में 400 की तुलना में 348, बीएवी इंटर कालेज भगवतीगंज में 300 की तुलना में 279 और एमडीके बालिका इंटर कालेज में 178 की तुलना में 157 परीक्षार्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा दी है।
विज्ञापन

एमएलके में 148, एमपीपी में 37, गर्ल्स इंटर कालेज में 50, डीएवी इंटर कालेज में 52, बीएवी इंटर कालेज व एमडीके बालिका इंटर कालेज में 21-21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। द्वितीय पाली में 2399 की तुलना में 2116 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दूसरी पाली में 283 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में एमएलके पीजी कालेज में 1850 की तुलना में 1691, एमपीपी इंटर कॉलेज में 500 की तुलना में 388 और गर्ल्स इंटर कालेज में 49 की तुलना में 37 परीक्षार्थी शामिल हुुए हैं, जबकि एमएलके में 159, एमपीपी में 112 व गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम राम अभिलाष, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने दोनों पॉलियों की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण का जायजा लिया। एडीएम ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों को रोडवेज की बसो में 24 जनवरी तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा शासन स्तर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed