फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam,board exam

दोनों पालियों में 2148 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exam,board exam
फोटो-23-बलरामपुर के बाबू ज्ञान सिंह कालेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंची छात्राएं।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी व प्रारंभिक हिंदी और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी व सैन्य विज्ञान विषयों की परीक्षाएं कराई गई। दोनों पालियों में 2148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। दोनों पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत 27,134 की तुलना में 24,986 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। छह सचल दस्तों ने दोनों पालियों में परीक्षा केंद्रों पर दस्तक तो दी, लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका। कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 63 केंद्रों पर पहले दिन की यूपी बोर्ड परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पाली में प्रात: आठ से पूर्वाह्न 11.15 बजे तक हाईस्कूल में हिंदी व प्रारंभिक हिंदी विषय में पंजीकृत 16,438 की तुलना में 15,120 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। द्वितीय पाली में अपराह्न दो बजे से सायं 5.15 बजे तक इंटरमीडिएट में सामान्य हिंदी व सैन्य विज्ञान विषयों में पंजीकृत 10,696 की तुलना में 9,866 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में 1318 व द्वितीय पाली में 830 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं के सभी पृष्ठों पर परीक्षार्थियों का हस्ताक्षर कराने के लिए सभी बाह्य व आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है। जिले के 63 केंद्रों पर नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां की गई है। 75 जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ छह सचल दस्तों की मदद से परीक्षा कराई जा रही है। हाईस्कूल की 12 और इंटरमीडिएट की 15 दिन में बोर्ड परीक्षा पूरी होगी।
विज्ञापन

दो पालियों में 12 अप्रैल तक होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में 28,260 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। हाईस्कूल में 16,341 संस्थागत व 230 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 10,875 संस्थागत व 814 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 16,571 और इंटरमीडिएट में 11,689 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा में तीन जोनल, नौ सेक्टर व 63 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 63-63 आंतरिक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों को जिला प्रशासन की तरफ से तैनात किया गया है। इसके अलावा छह उड़ाका दस्तों को परीक्षा की निगरानी के लिए तैनात किया गया है। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर उतरौला, संतोष कुमार ओझा व तुलसीपुर मंगलेश दूबे को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक अयोध्या माध्यमिक आनंद कर पांडेय की निगरानी में यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से हो रही निगरानी
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि एमपीपी इंटर कालेज स्थित संकलन केंद्र को जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका हेल्पलाइन नंबर 05263-232212 है। परीक्षा संबंधी जानकारी, सुझाव व शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर के साथ-साथ कंट्रोल रूम प्रभारी उमेश पांडेय के मोबाइल नंबर 7275665593, हफीर्जुरहमान के मोबाइल नंबर 9839521718 व नवनीत कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9838606429 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम सह प्रभारी चंदन पाठक के मोबाइल नंबर 97595488429 व संजीव उपाध्याय के मोबाइल नंबर 8808990904 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed