{"_id":"62377201c8716b19257618cb","slug":"exam-board-balrampur-news-lko622401751","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना प्रवेश पत्र के नहीं दे सकेंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना प्रवेश पत्र के नहीं दे सकेंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र लेना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र पर सभी आवश्यक जानकारियां मुहैया करा दी गई हैं। जिले के 153 सरकारी व निजी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रवेश पत्र डाउनलोड कर मोहर व हस्ताक्षर के साथ सभी परीक्षार्थियों को देना है। यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ हो रही है। दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 28,260 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षा देंगे। परीक्षा कराने के लिए 63 केंद्र बनाए गए हैं।
डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जिले के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के 22 राजकीय, 19 वित्त पोषित और 112 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। यूपीएमएसपी ने प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की है। वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड करा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी प्रवेश पत्र को संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य लॉगिन आईडी व पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके मुहर व हस्ताक्षर के साथ परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा देंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो जाएगी। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना है कि परीक्षा के लिहाज से प्रवेश पत्र बेहद अहम दस्तावेज है।
बताया कि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर बताए गए जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा में प्रतिभाग करना होगा। यूपी बोर्ड परीक्षा 12 अप्रैल तक होगी। हाईस्कूल की 12 और इंटरमीडिएट की 15 दिन में परीक्षा पूरी होगी। हाईस्कूल में 16,341 संस्थागत व 230 व्यक्तिगत और इंटरमीडिएट में 10,875 संस्थागत व 814 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को यूपी बोर्ड परीक्षा देेंगे। हाईस्कूल में 16,571 और इंटरमीडिएट में 11,689 संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।