फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam

टीईटी के परीक्षार्थियों को ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश पत्र

Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Exam
बलरामपुर। टीईटी परीक्षार्थियों को सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश पत्र मिल सकेगा। अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र देने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिले के छह केंद्रों पर दो पालियों में 28 नवंबर को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। जिले में 6821 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होंगे। नकलविहीन और सुचितापूर्ण ढंग से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी छह केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविन्द राम ने गुरुवार को बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम पाली में पांच केंद्रों पर 3767 व दूसरी पाली में छह केंद्रों पर 2454 परीक्षार्थियों की शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। एमएलके महाविद्यालय में दूसरी पाली की परीक्षा होगी जिसमें 1850 परीक्षार्थी टीईटी में शामिल होंगे। एमपीपी इंटर कालेज केन्द्र पर प्रथम पाली में 1001 व द्वितीय पाली में 500, बालिका इंटर कालेज बलरामपुर केन्द्र पर प्रथम पाली में 1016 व द्वितीय पाली में 500, डीएवी इंटर कालेज केन्द्र पर प्रथम पाली में 1002 व द्वितीय पाली में 400, बीएवी इंटर कालेज केन्द्र पर प्रथम पाली में 1003 व द्वितीय पाली में 300 तथा एमडीके बालिका इंटर कालेज केन्द्र पर प्रथम पाली में 1017 व द्वितीय पाली में 250 परीक्षार्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की कड़ी निगरानी की जाएगी। डीएम श्रुति के निर्देश पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टीईटी परीक्षार्थियों को निर्धारित वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्राप्त करना होगा। अन्य किसी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा के समय सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र में से किसी एक प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed