फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   EVMs stored in the strong room

स्ट्रांग रूम में जमा हुई ईवीएम

Thu, 03 Mar 2022 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
EVMs stored in the strong room
बलरामपुर। जिले के चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान समाप्त होने के बाद गुरुवार की देररात सभी पोलिंग पार्टियां मंडी समिति परिसर के बने स्ट्रांग रूम में पहुंचीं। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूमों में ईवीएम रखवायी गई।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के साथ मौके पर मौजूद एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम राम अभिलाष व एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव आदि की निगरानी में ईवीएम व वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा कराई गई। सभी प्रेक्षकों ने ईवीएम व वीवीपैट के सुरक्षा का जायजा लिया। ईवीएम व वीवी पैट मशीनों के निगरानी करने की जिम्मेदारी सुरक्षा बलों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट को सुरक्षित ढंग से जमा करा दिया है। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी पहुंचे। उनकी मौजूदगी में ईवीएम रखी गई। ईवीएम जमा करने को लेकर मतदान कर्मियों में गहमागहमी दिखी। सब जल्दबाजी में दिखे। सदर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां जल्द पहुंच गईं जबकि उतरौला, गैसड़ी व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टियां यहां देर से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed