{"_id":"64c698e760934cd9e400eadb","slug":"everyone-should-come-forward-to-stop-violence-against-women-and-child-crime-balrampur-news-c-99-1-brp1003-1508-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महिला हिंसा व बाल अपराध को रोकने के लिए सभी आएं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महिला हिंसा व बाल अपराध को रोकने के लिए सभी आएं आगे
Sun, 30 Jul 2023 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के दीक्षित कालोनी में आयोजित गोष्ठी में मौजूद लोग।
बलरामपुर। नगर के दीक्षित काॅलोनी में सार्वभौमिक मानव कृषि विकास संस्थान की तरफ से महिला हिंसा व बाल अपराध विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला हिंसा व बाल अपराध को रोकने के लिए आगे आकर आवाज उठाने की बात कही गई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रबंधक शिवराम शुक्ला ने आम नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं व बच्चों को अधिकारों की जानकारी न होने से वे तमाम तरह की हिंसा का शिकार हो रहे हैं। घर व सार्वजनिक स्थलों पर आए दिन महिलाएं हिंसा व यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
ललिता मिश्रा ने बताया कि समाज में बालश्रम व बाल अपराध तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए अभिभावकों को आगे आना चाहिए। अनिल कुमार मिश्रा व ओमप्रकाश ने मानव तस्करी पर चर्चा की। कहा कि गरीबी व अशिक्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में मानव तस्करी की घटनाएं बढ़ी हैं। ज्यादा पैसों की लालच में बच्चे व महिलाएं मानव तस्कर के चंगुल में फंस रहे हैं। गोष्ठी में राजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।