{"_id":"5dc306b98ebc3e5b330af24d","slug":"every-call-will-be-investigated-in-detail-balrampur-news-lko490822166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कॉल की खंगाली जाएगी डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर कॉल की खंगाली जाएगी डिटेल
विज्ञापन
बलरामपुर। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आने को लेकर जिले भर में सतर्कता बरती जा रही है। हर कॉल की डिटेल खंगाली जाएगी। सभी कॉल की कॉल रिकॉर्डिंग सेव होंगे। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग की जा रही है। सभी डिवाइस को मंत्रालय सिस्टम से जोड़ दिया गया है। गलत मैसेज की चूक होने पर तत्काल गाज गिरेगी।
डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देव रंजन वर्मा ने जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया है। एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के कमांडेंट से वार्ता करके भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व सभी 13 थानों के प्रभारी निरीक्षकों को गांव-गांव बैठकें कराकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
डीएम व एसपी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी कॉल की रिकार्डिंग कराई जा रही है। कॉल रिकॉर्डिंग को सेव किया जाएगा। व्हाटसएप, फेसबुक, ट्विटर और सभी सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी गलत मैसेज मिलने पर तत्काल दबोच लिया जाएगा और संबंधित के खिलाफ रसूका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीएम व एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों में बैठके कराकर लोगों को आगाह किया जा रहा है। कोतवाली नगर, देहात, मथुरा बाजार, गैसड़ी, जरवा व उतरौला और थाना सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार, हरैया, ललिया, महराजगंज तराई, तुलसीपुर, गौरा चौराहा व पचपेड़वा के प्रभारी निरीक्षकों की मौजूदगी में गांव-गांव बैठकें कराकर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
पचपेड़वा थाना के भारत-नेपाल सीमा से सटे त्रिलोकपुर गांव में सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक की गई और लोगों को शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। थाना महराजगंज तराई के कौवापुर बाजार में भी बैठक कर लोगों से अपील की गई।