फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Equal contribution of Muslims in freedom and development: Azmi

देश की आजादी और विकास में मुसलमानों का बराबर योगदान: आजमी

Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Equal contribution of Muslims in freedom and development: Azmi
बलरामपुर के पचपेड़वा में आयोजित सपा जनसभा में अबू आसिम आजमी का माल्यार्पण कर स्वागत करते सपाई। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। देश की आजादी और विकास में मुसलमानों का बराबर योगदान रहा है। हिंदुस्तान के मुसलमानों ने सबसे पहले अपने वतन से प्यार किया है। उत्तर प्रदेश में अराजकता के कारण लोगों का जीना दूभर है।
विज्ञापन

प्रदेश की बदतर हालत के लिए भारतीय जनता पार्टी जिम्मेदार है। भाजपा अब देवी देवताओं को हथियार बनाकर सत्ता हासिल कर रही है। धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का प्रयास कर रही है। सपा भाजपा के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को पचपेड़वा के शेख मंसूर अली कन्या बालिका विद्यालय में परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के नक्शे कदम पर चलकर पूरे देश पर राज करने प्रयास कर रही है। औवेसी की एआईएमआईएम भी अपरोक्ष रूप से मुस्लिम मतों का विभाजन कर भाजपा को फायदा पहुंचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि जो लोग देश की आजादी में अंग्रेजों की मदद कर रहे थे वह लोग आज सच्चे देशभक्त बनाने का ढोंग कर रहे हैं। प्रदेश सरकार सपा शासन में कराए गए कार्यों पर अपना बोर्ड लगाकर वाहवाही लूट रही है। किसान, मजदूर, नौजवान मंहगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं।
भगवान के नाम पर लोगों से चंदा वसूल कर भारतीय जनता पार्टी अपने प्रचार प्रसार में खर्च कर रही है। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान ने कहा कि बेेरोजगारी, मंहगाई और बदतर कानून व्यवस्था के बोझ तले दबे आमजनमानस को सपा सरकार ही राहत दे पाएगी।
महंगाई के कारण महिलाएं परेशान हैं। घर का बजट बिगड़ गया है। कोरोना ने लोगों की नौकरी व रोजगार छीन लिया है। भाजपा केवल किसी सत्ता प्राप्त करना चाहती है। सरकारी दफ्तरों में खुलेआम रिश्वत मांगी जा रही है। महिलाओं के अधिकारों की मजबूती के लिए राजनीति में महिलाओं की मजबूत भागीदारी जरूरी है।
जनसभा को पूर्व मंत्री वसीम खां, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, पूर्व विधायक मशहूद खां, तुलसीपुर नगर के पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू तथा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने भी संबोधित कर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

जनसभा में सपा नेताओं ने लोगों से 2022 में प्रदेश में सपा सरकार बनाने की अपील की। इस अवसर पर अंकित सिंह सूर्यवंशी, मुसीर खां पप्पू, आनंद कुमार सिंह अन्नू, राकेश यादव, महेन्द्र विक्रम अकेला, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आरिज खान तथा राम निवास मौर्या सहित तमाम सपाई व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed