फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Entry of small and big vehicles will remain closed in the city tomorrow

Balrampur News: शहर में कल बंद रहेगा छोटे-बड़े वाहनों का प्रवेश

Mon, 15 Jul 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 15 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Entry of small and big vehicles will remain closed in the city tomorrow
बलरामपुर। मुहर्रम के जुलूस को लेकर यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन की तैयारी की है। 17 जुलाई की शाम को पांच बजे से नगर में छोटे-बड़ वाहनों का प्रवेश जुलूस की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मुहर्रम के दिन नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला जाएगा। ऐसे में नगर में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। उतरौला से गोंडा व बहराइच जाने वाले वाहन फुलवरिया बाईपास से होकर निकलेंगे। उतरौला से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को नहर बालागंज में और तुलसीपुर से उतरौला जाने वाले भारी वाहनों को मेवालाल पुलिस चौकी के पास रोका जाएगा। तुलसीपुर से उतरौला जाने वाले छोटे वाहनों को नहरबालागंज व मेवालाल पुलिस चौकी होते हुए निकाला जाएगा। वहीं बहराइच से तुलसीपुर जाने वाले भारी वाहनों को चकवा पुलिस चौकी के पास खड़ा करा दिया जाएगा। वहीं छोटे वाहनों को पीपल तिराहा, झारखंडी रेलवे स्टेशन रोड होते हुए तुलसीपुर मार्ग पर निकलेंगे। यातायात प्रभारी ने बताया कि रूट डायवर्जन का पालन कराने के लिए शहर की सीमा पर बैरीकेडिंग करके यातायात कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed