फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Entrepreneurs will be given training

उद्यमियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will be given training
बलरामपुर। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दस्तकारों व पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रदेश में लागू की गई है। उद्यम के आधार पर कौशल वृद्धि करने के लिए उद्यमियों को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे कारोबार में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम नीति 2017 के तहत उत्तर प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के दस्तकारों और पारंपरिक कारीगरों के विकास के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

नाई, राज मिस्त्री, कुम्हार, टोकरी बुनकर, लोहार, सोनार, बढ़ई, दर्जी व हलवाई के आजीविका साधनों को बेहतर बनाने और जीवन स्तर को उन्नत किए जाने के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। प्रशिक्षण निशुल्क व आवासीय होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला उद्योग कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले के बेरोजगारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग जैसे राइस मिल, दाल मिल, नूडल्स निर्माण, मसाला, अचार व फल आदि का कारोबार करने वालों की मदद की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वन आधारित उद्योग जैसे मेंहदी, हर्बल, औषधि, झाडू निर्माण व अगरबत्ती और हस्त निर्मित कागज, रेशा उद्योग, खनिज उद्योग, रसायन उद्योग जैसे जूता, बैग, साबुन आदि निर्माण पर कारोबारियों को मदद की जाएगी। सेवा उद्योग जैसे कंप्यूटर व ऑटो मोबाइल वर्कशाप आदि के लिए मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed