{"_id":"66b26180fb31d025b30390e8","slug":"enthusiasm-shown-among-voters-to-elect-village-government-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112765-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गांव की सरकार चुनने के लिए वोटरों में दिखा उत्साह
Tue, 06 Aug 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत उपचुनाव में अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मंगलवार को वोटरों में खासा उत्साह दिखा। जिले के 13 बूथों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। मौसम भी वोटरों पर मेहरबान रहा। दिन भर बारिश के हल्की फुहारों के बीच वोटरों को गर्मी का एहसास तो नहीं हुआ, लेकिन मतदान को लेकर वोटरों में गर्मी दिखी।
सदर ब्लॉक के प्रधान पद पर ग्राम पंचायत घुघुलपुर में तीन बूथों पर सुबह मतदान शुरू हुआ। लंबी कतार के चलते शाम पांच बजे तक मतदान चलता रहा। यहां पियूष पांडेय व लीलावती के बीच सीधी टक्कर है। करमहना ग्राम पंचायत के दो बूथों पर प्रीति सिंह व सुरेश कुमार यादव के बीच सीधी टक्कर है। यहां पर मतदान को लेकर उत्साह दिखा। सिंगाही ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर नीता मौर्य, सत्य प्रकाश व बाबूराम मैदान में है। यहां भी मतदाता मतदान को लेकर सुबह से ही कतार में लगे दिखे। तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत लालनगर सिपहिया के तीन बूथों पर मतदान हुआ है, जिसमें वोटरोंं ने अखिलेसर, कृष्ण कुमार, तुलसीदास व मोहम्मद हनीफ की किस्मत मत पेटिका में कैद कर दी है। उतरौला ब्लॉक के मटियरिया कर्मा में एक बीडीसी सीट पर आलोक कुमार व हरीराम के बीच चुनावी मुकाबला है। सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां मुस्तैदी से मतदान कराने में जुटी रहीं। बूथों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
वोटरों ने दिखाया दम
-पंचायत उप चुनाव में वोटरों ने अपना दम दिखा दिया है। प्राथमिक विद्यालय करमहना में 84 वर्ष की वृद्धा फूलमती ने मतदान करके लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प दिखाया। महिला सिपाही ने फूलमती को सहारा देकर बूथ के अंदर पहुंचाया और फूलमती ने अपनी गांव की सरकार चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह से सभी 13 बूथों पर भी वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।
बूथों पर टेंट का रहा इंतजाम
-मौसम को देखते हुए वोटरों के लिए सभी 13 बूथों पर टेंट के इंतजाम किए गए थे। बूथों पर वोटरों के लिए पेयजल का भी इंतजाम किया गया था।
स्ट्रांग रूम में रखी गई मतपेटिकाएं
मतदान कराने के बाद मत पेटिकाओं को ब्लॉकों पर बने स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई हैं। तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर आठ अगस्त को सुबह आठ बजे से काउंटिंग कराई जाएगी। जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रमोद कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम न्यायिक