फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enthusiasm overflowed at the youth festival, innovation was on display at the science fair

Balrampur News: युवा उत्सव में उमड़ा जोश, विज्ञान मेले में दिखा नवाचार

Fri, 07 Nov 2025 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm overflowed at the youth festival, innovation was on display at the science fair
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीडीओ हिमांशु गुप्ता व अन्य 
बलरामपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव और साइंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ हिमांशु गुप्ता, प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रबोध कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में जिलेभर के विद्यालयों और विकास खंडों से आए प्रतिभागियों ने अपने कला, विज्ञान और साहित्य से जुड़े प्रोजेक्ट्स और प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में प्रो. रेखा विश्वकर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, प्रबोध कुमार यादव, अशेष कुमार गुप्ता, डॉ. स्वदेश भट्ट, कन्हैया, सत्यम और पवन कुमार कर्ण शामिल रहे। मंच संचालन सुनील कुमार शुक्ल ने किया। समापन समारोह में सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह व प्राचार्य जयंती पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। क्षेत्रीय जिला युवा कल्याण अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी शक्ति मिश्रा ने बताया कि विजेता प्रतिभागी मंडल स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर स्वेता सिंह, ज्ञान बाबू तिवारी, संदीप चौधरी, शांति प्रसाद, अमित तिवारी व छेदी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
विज्ञान प्रदर्शनी में आदित्य दूबे ग्रुप को प्रथम तथा अनंत अग्रवाल ग्रुप को द्वितीय स्थान मिला। लोक नृत्य में कौशिकी सिंह ग्रुप ने प्रथम और हर्षिता शुक्ला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोकगीत में कोमल मिश्रा ग्रुप को पहला व कौशिकी सिंह ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। भाषण में प्रथम जैनब रकीक, द्वितीय आदित्य भार्गव व सुधांशु पांडेय रहे। कहानी लेखन में स्वरा मिश्रा को पहला, शगुन को दूसरा, राशि तिवारी व प्रियांशू को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। कविता लेखन में अबिकाराज सिंह ने प्रथम, अतुल मिश्रा व साध्वी द्विवेदी ने द्वितीय व वीरभद्र त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में कृति शुक्ला को पहला, पलक को द्वितीय व कोमल यादव को तीसरा स्थान मिला। अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed