फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Entering the police station, the incharge and the constable were beaten with sticks

Balrampur News: पुलिस चौकी में घुसकर इंचार्ज व सिपाही को डंडे से पीटा

Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Entering the police station, the incharge and the constable were beaten with sticks
बलरामपुर। शहर कोतवाली की भगवतीगंज पुलिस चौकी में घुसकर चौकी इंचार्ज व सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। चौकी के गेट का शीशा भी टूट गया है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



गोंडा रोड पर सड़क किनारे भगवतीगंज पुलिस चौकी है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में चौकी प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने कहा है कि शनिवार की शाम करीब सात बजे वह चौकी में पुलिस कर्मियों के साथ सरकारी काम निपटा रहे थे। उसी समय देहात कोतवाली के फुलवरिया बाईपास निवासी शिवेंद्र त्रिपाठी आ गए। आईजीआरएस प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाने की बात को लेकर शिवेंद्र डंडे से उन्हें पीटने लगे। यह देख चौकी के अन्य कर्मचारी बचाने के लिए दौड़े तो उसने सिपाही शिवकुमार यादव को भी पीट दिया। इससे उन्हें व सिपाही को चोटें आई हैं। आरोप लगाया है कि युवक ने चौकी के गेट पर लगे शीशे को भी तोड़ दिया। बाद में पुलिस कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी की तहरीर पर नगर कोतवाली में शिवेंद्र के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी के आरोप में मुकदमा किया गया है। कोतवाल विमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed