फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Entered the house and vandalized it, beat him with the butt of a gun

Balrampur News: घर में घुसकर तोड़फोड़, तमंचे की बट से पीटा

Wed, 02 Oct 2024 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:10 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and vandalized it, beat him with the butt of a gun
बलरामपुर। कोतवाली नगर के एक गांव में बुधवार की सुबह घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के साथ ही युवक की तमंचे की बट से पिटाई करके पैसे छीनने का मामला आया है। पीड़ित ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि बुधवार की सुबह आठ बजे वह घर अपने घर के बरामदे में बैठा हुआ था। तभी गांव के ही दो लोगों ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। कहा कि उसकी बकरी ने फसल का नुकसान पहुंचाया है। जब उसने बकरी न पालने की बात कही तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि घर में घुसकर लाठी डंडा व तमंचे की बट से उसकी पिटाई की। घर का सामान भी तोड़ डाला। जेब से पांच हजार रुपये भी छीन लिया। शोर सुनकर जब घर की महिलाएं आईं तो उन लोगों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। कोतवाल नगर शैलेश सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed