फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enter the names of the heirs from today in the circumcision

खतौनियों में आज से दर्ज कराएं उत्तराधिकारियों के नाम

Mon, 14 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Enter the names of the heirs from today in the circumcision
बलरामपुर। खतौनियों में उत्तराधिकारियों को दर्ज कराने का अभियान आज से शुरू किया जाएगा। 15 फरवरी 2021 तक दो माह के विशेष अभियान से खतौनियों की त्रुटियां दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को त्रुटियां दूर कराने का जिम्मा सौंपा गया है। हीलाहवाली व लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

खतौनियों में उत्तराधिकारियों को दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जन सेवा केंद्रों से प्रार्थना पत्र भरने के लिए राजस्व परिषद की वेबसाइट का प्रयोग करना होगा इसके लिए मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि खतौनियों में उत्तराधिकार दर्ज कराने के लिए 15 दिसंबर 2020 से 15 फरवरी 2021 तक दो माह का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।
30 दिसंबर तक राजस्व व तहसील अधिकारियों की तरफ से राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार कराकर खतौनियों को पढ़ा जाएगा और वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन भरवाया जाएगा।
31 दिसंबर से 15 जनवरी तक क्षेत्रीय लेखपालों की तरफ से वरासत के लिए 29 अक्तूबर 2018 में दी गई व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। राजस्व निरीक्षकों की तरफ से 16 से 31 जनवरी तक जांच करके आदेश पारित कराएंगे और राजस्व निरीक्षकों को नामांतरण आदेश खतौनियों के सभी अभिलेखों को भू-लेख सॉफ्टवेयर में अपलोड कराना होगा।
एक फरवरी से सात फरवरी तक एसडीएम, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को डीएम कार्यालय में उत्तराधिकार संबंधी कोई भी प्रकरण लंबित न होने की सूचना उपलब्ध कराएंगे।
आठ से 15 फरवरी तक डीएम कार्यालय को जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को 10-10 प्रतिशत राजस्व ग्रामों के ऐसी सूची उपलब्ध कराएंगे जिसमें उत्तराधिकार का कोई प्रकरण लंबित नहीं रहेगा।

जिले की प्रगति रिपोर्ट वेबसाइट पर 31 दिसंबर, 17 जनवरी व 2 फरवरी को फीड की जाएगी। 20 फरवरी तक परिषद को ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने जिले के तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को निर्धारित तिथियों के अनुरूप खतौनियों में उत्तराधिकारियों को दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed