फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Engineers protest against boycott of work

बिजली के इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर जताया विरोध

Mon, 19 Aug 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Engineers protest against boycott of work
बलरामपुर। जिला मुख्यालय के बिजली विभाग दफ्तर परिसर में सोमवार को जूनियर इंजीनियरों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया गया। धरने पर बैठे जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। मांगें पूरी न होने से जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष एके चौधरी, मंडल सचिव प्रियदर्शी तिवारी, जिला सचिव संतोष मौर्या, प्रवेश कुमार, अजीत कुमार, बीके प्रजापति, सहाबुद्दीन व दीपक तिवारी आदि ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अव्यवहारिक आदेशों के जरिए अवर व प्रोन्नत अभियंताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किया जाए। वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। विद्युत कार्मिकों के नए पदों का सृजन एवं प्रोन्नत की कार्रवाई समय से कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुर्नबहाली किया जाए। विद्युत उत्पादन गृहों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के लिए नई परियोजनाओं का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर ध्यानाकर्षण सभा कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। धरने को विकास चंद्र, रीतेश पटेल, रवि कुमार, जय प्रकाश पाल, प्रमोद कुमार, मोहम्मद तबरेज, कृष्ण कुमार तिवारी, प्रशांति त्रिपाठी, सियाराम, बाल कृष्ण प्रजापति, प्रेम चंद्र व करुणेश मिश्र आदि ने संबोधित कर विरोध जताया। 20 अगस्त को भी धरना प्रदर्शन कर जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed