फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Engineers outraged over JE's transfer; staged a sit-in at the Collectorate

Balrampur News: जेई के तबादले पर भड़के इंजीनियर, कलेक्ट्रेट में दिया धरना

Wed, 10 Jun 2026 10:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
Engineers outraged over JE's transfer; staged a sit-in at the Collectorate
फोटो-32-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते डिप्लोमा इंजनियर ।-स्रोत: संगठन
बलरामपुर। बाढ़ खंड कार्यालय में जूनियर इंजीनियर पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई न होने और पीड़ित कर्मचारी के स्थानांतरण के विरोध में बुधवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद में डीएम विपिन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार का स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष इं. शिवपाल यादव ने कहा कि 24 अप्रैल को बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता और दो सहायक अभियंताओं की मौजूदगी में जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के दौरान सरकारी अभिलेखों और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। इसके बावजूद अब तक दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इं. महासचिव इं. रवि यादव ने कहाकि आरोपी आज भी बलरामपुर में सरकारी आवासों में रह रहे हैं, जबकि उनका मुख्यालय यहां नहीं है। दूसरी ओर, पीड़ित जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार का जनहित के नाम पर स्थानांतरण कर दिया गया, जबकि विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। इंजीनियरों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई पीड़ित कर्मचारी को दंडित करने जैसी है।
विज्ञापन

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लिया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो इंजीनियर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर इं.आशीष कुमार, इं. हंसराज सिंह, इं. गुरुप्रकाश संत, इं. रवि मौर्य, इं. विमलेश कुमार व इं. राजकुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed