फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Encroachment removed from government land, veterinary hospital will be built

Balrampur News: सरकारी जमीन से हटा कब्जा, बनेगा पशु चिकित्सालय

Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from government land, veterinary hospital will be built
हरैया सतघरवा/बलरामपुर। सदर तहसील के काशीपुर गांव में बुलडोजर से सोमवार को सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। अब उसी जमीन पर पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सदर एसडीएम संजीव कुमार यादव ने सोमवार को राजस्व निरीक्षक ललिया व लेखपाल महराज नारायन सिंह के साथ काशीपुर गांव में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंचे। लेखपाल ने बताया कि गाटा संख्या 543 नवीन परती के नाम की जमीन गांव के उत्तरी-पूर्वी छोर पर स्थित है। इस जमीन पर गांव के झब्बर तिवारी ने पशुशाला और मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया था। इसकी शिकायत हुई और जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। प्रधान प्रतिनिधि जनमेजय सिंह ने बताया कि अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर राजकीय पशु चिकित्सालय का निर्माण होगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है। इस दौरान ललिया के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार वर्मा व लेखपाल मिथुन चक्रवर्ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed