{"_id":"6942e37004940843ca0f2436","slug":"encroachment-removed-from-50-shops-in-utrala-balrampur-news-c-99-1-slko1019-139092-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उतराैला में 50 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उतराैला में 50 दुकानों से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन
बलरामपुर के नहरबालागंज में हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
उतरौला। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस बूथ से तहसील गेट तक अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। ज्यादातर दुकानदारों ने सहयोग करते हुए अपने-अपने कब्जे हटा लिए। इस दौरान करीब 50 दुकानों से अतिक्रमण हटाया गया।
तहसील मुख्यालय के सामने दुकानों के आगे लगाए गए टीन शेड को नायब तहसीलदार अजीत प्रताप सिंह के निर्देश पर हटवाया गया। व्यापार मंडल के मंत्री गुरविंदर सिंह ने अभियान को लेकर आपत्ति जताई, आरोप लगाया कि बैठक में तय बातों से अलग कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने को लेकर मंगलवार को ही रोस्टर जारी कर दिया गया था। व्यापारियों के सहयोग के चलते कहीं भी जेसीबी से तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में जल्द ही वेंडिंग जोन भी विकसित किया जाएगा, जिससे दुकानदारों को वैकल्पिक व्यवस्था मिल सके।
ध्वस्त कराई गई अवैध दुकान
बलरामपुर। नहरबलागंज चौराहे के पास सड़क पर बनी एक पक्की दुकान को नगर पालिका की टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। नगर पालिका ईओ लालचंद्र मौर्य ने बताया कि दुकान को हटाने के लिए पूर्व में कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन कब्जेदार की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
आज भी चलेगा अभियान
नगर पंचायत गैसड़ी व तुलसीपुर तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से 18 दिसंबर को अभियान चलाया जाएगा। ईओ लालचंद्र ने बताया कि मेजर चौराहा से काली थान माता मंदिर तिराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।