फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Encroachment removed from 200 places in the main market

Balrampur News: मुख्य बाजार में 200 स्थानों से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 06 Jan 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 06 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from 200 places in the main market
बुलडोजर से तोड़ा गया अवैध निर्माण।
बलरामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने मंगलवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। वीर विनय चौराहे से पुरानी चौक तक सड़क के दोनों तरफ करीब 200 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटवाते समय विवाद न हो, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने पहले ही चिह्नांकन करते हुए लाल निशान लगा दिया था।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। दुकानदार खुद अवैध कब्जा हटा लें, इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण को चिह्नित कर लाल निशान लगा दिया था। नगर पालिका की तरफ से खुद अतिक्रमण हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया था।
विज्ञापन

लाल निशान लगने के बाद अधिकांश दुकानदारों ने नाली पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़वाने के साथ ही दुकान के आगे लगाए गए टिन शेड आदि को स्वयं हटा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को प्रशासन की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका के कर निरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में टीम ने वीर विनय चौराहे से चौक बाजार तक करीब 200 स्थानों पर नाले के ऊपर बनाए गए छज्जे व सीढ़ी आदि को ढहा दिया। टीम ने कई स्थानों से टिन शेड भी हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहाकि अतिक्रमण से बाजार में जहां जाम की समस्या रहती है वहीं छज्जा के कारण नालियों की सफाई नहीं हो पाती है। यह समस्या दुकानदारों को भी झेलनी पड़ती है। सड़क अतिक्रमण मुक्त होगी तो बाजार आने वाले ग्राहकों को सहूलियत मिलने के साथ ही बाजारवासियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed