{"_id":"667efaea76aa7e99d909857c","slug":"employment-office-running-without-head-for-four-years-balrampur-news-c-99-1-brp1003-111204-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार साल से बिना मुखिया के चल रहा सेवायोजन कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार साल से बिना मुखिया के चल रहा सेवायोजन कार्यालय
Fri, 28 Jun 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने वाला जिला सेवायोजन कार्यालय खुद पंगु हो गया है। अधिकारी और कर्मचारियों की कमी रोजगार मेले के आयोजन व युवाओं को रोजगार दिलाने में बाधा बने हुए हैं। यहां चार साल से जिला सेवा योजन अधिकारी का पद ही रिक्त है। मंडलीय अधिकारी इंचार्ज के रूप में यहां का कामकाज देख रहे हैं।
जिला सेवायोजन विभाग में रोजगार की चाह में करीब 9500 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करा रखा है। विभाग की तरफ से इन युवाओं नौकरी दिलाने के लिए निरंतर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, लेकिन अधिकारी व कर्मचारियों की कमी के चलते इसका लाभ युवाओं को नहीं मिल पा रहा है। सेवायोजन कार्यालय पर शिक्षित बेरोजगार अपना करियर बनाने की तलाश में मार्गदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मगर अधिकारी की तैनाती न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। वह अपने करियर को लेकर चिंतित हैं। कुछ बेरोजगार तो मार्गदर्शन न मिलने की वजह से भटक रहे हैं।
कनिष्ठ सहायक के कंधे पर जिम्मेदारी
कोरोना काल के बाद से यहां किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हैं। कार्यालय में मात्र एक तैनात कनिष्ठ सहायक रतन कुमार की तैनाती है। इस माह रतन कुमार का भी प्रमोशन हो गया है। रतन ने बताया कि उसका प्रमोशन कनिष्ठ से वरिष्ठ सहायक के पद पर हो गया है। जल्द ही उसका भी स्थानांतरण गैर जनपद हो जाएगा, क्योंकि जिले में वरिष्ठ सहायक का कोई पद नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी के न होने से कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है। फाइल तैयार करने, उच्चाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने से लेकर सभी काम कनिष्ठ सहायक के जिम्मे ही है।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों को लिखा है पत्र
- जिला रोजगार सहायता अधिकारी व अन्य कर्मचारियों की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। जल्द ही बलरामपुर में अधिकारी व कर्मचारी की तैनाती हो जाएगी।
- आशा वर्मा, सहायक निदेशक रोजगार