फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Employment fair to be held today on World Youth Skills Day

Balrampur News: विश्व युवा कौशल दिवस पर आज लगेगा रोजगार मेला

Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Employment fair to be held today on World Youth Skills Day
बलरामपुर। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर 14 जुलाई को राजकीय आईटीआई, कटरा शंकर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियां करीब 500 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक वकील अहमद ने बताया कि मेले में विभिन्न क्षेत्रों की निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के आधार पर चयन करेंगी तथा आवश्यकता के अनुरूप नियुक्ति देंगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित युवाओं के अलावा आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, स्नातक तथा अन्य समकक्ष शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी मेले में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ निर्धारित समय पर मेले में पहुंचें।


उन्होंने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने और बेहतर करियर के अवसर उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण पहल है। अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed