फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Employees will take out torch procession on May 21 regarding old pension

Balrampur News: पुरानी पेंशन को लेकर 21 मई को मशाल जुलूस निकालेंगे कर्मचारी

Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Employees will take out torch procession on May 21 regarding old pension
बलरामपुर में सिंचाई विभाग में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के बारे में जागरूक करते मंडल अध्यक्ष।
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग में गेट मीटिंग किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष व विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने सिंचाई विभाग के अभियंता, अधिकारी व कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की लड़ाई अब राज्य स्तर पर ही नहीं बल्कि देश स्तर पर हो गई है। केंद्रीय कर्मचारी रेल, डाक, वन, कृषि व आयकर आदि विभाग के कर्मचारियों के साथ राज्य के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी एक मंच पर आ चुके हैं।
विज्ञापन

21 मई को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाले जाएंगे। इस बार शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी व पेंशनर्श का परिवार भी शामिल होगा। गेट मीटिंग का संचालन सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के सचिव एसके मेहता व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने किया। इस दौरान मंडलीय उप महासचिव पंकज शर्मा, तुलाराम गिरी, शिवाकांत त्रिपाठी, मनोज कुमार, राज कुमार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed