फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emphasis on women empowerment in Nari Shakti Vandan Abhiyan

Balrampur News: नारी शक्ति वंदन अभियान में महिला सशक्तीकरण पर जोर

Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on women empowerment in Nari Shakti Vandan Abhiyan
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने महिलाओं से जुड़े अभियान के बारे में बताया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से सब इंस्पेक्टर आकांक्षा तिवारी ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 181, 112 और 1930 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं इन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें। महिला कल्याण विभाग की कविता पाल और शिक्षा विभाग की ज्योत्सना मिश्रा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रियंवदा ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ सत्र में सरस्वती समूह की पूनम ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर उन्हें रोजगार के नए अवसर मिले और आत्मनिर्भर बनने का रास्ता खुला।
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान सविता सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed