फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Embankment cut near Lakhma village, created outcry

Balrampur News: लखमा गांव के पास कटा तटबंध, मचा हाहाकार

Wed, 10 Jul 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Embankment cut near Lakhma village, created outcry
बलरामपुर। मंगलवार की रात लखमा गांव के पास राप्ती नदी का तटबंध कट गया। इससे गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम ने बोल्डर व अन्य सामग्री डालकर महज छह घंटे के भीतर ही कटान को रोक लिया। इससे करीब बीस गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, ललिया व महाराजगंज तराई में आधा दर्जन गांवों की सड़क कटने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। वैसे राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर ऊपर है।
विज्ञापन

ब्लॉक श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखमा में मंगलवार की रात गांव के बगल स्थित तटबंध में एकाएक कटान शुरू हो गई। सूचना मिलते ही डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर रात में ही अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई। भोर में तीन बजे से कटान स्थल पर शुरू हुआ काम सुबह नौ बजे तक चला। इसके बाद कटान स्थल पर मिट्टी व अन्य सामग्री डालकर कटान को रोक दिया गया। इससे करीब बीस गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, तटबंध की अन्य स्थानों पर मरम्मत शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे बचाव कार्य में जुटे लोग
- ग्रामीण कुलदीप, बाबादीन, राम नरेश, भीखी, रामजी ने बताया कि रात 12 बजे के करीब पानी की जोर आवाज हुई, तो कुछ लोगों ने देखा कि बगल में स्थित तटबंध कट गया है। यह देखकर शोर मचाया गया। गांव में स्थित मस्जिद से एलान करवाया गया। गांव वाले सामूहिक रूप से अपने स्तर से कटे बांध को बांधने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पानी का बहाव तेज था। बांध ज्यादा समय तक टिक नही पाता और कट जाता। ग्राम प्रधान अरविंद ने रात में ही प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद तटबंध को बचाने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई। कई घंटों के कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह तटबंध बांधने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में चल रही नाव

गौरा चौराहा। बाढ़ का पानी गौरा चौराहा थाने में भर गया है। यहां पर पुलिस कर्मियों को नाव से बाहर निकलना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त जैतापुर से पचपेड़वा राजमार्ग पर गनवरिया के पास रोड पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। वीरपुर देवलहा जाने वाला रास्ता कट गया है। देवलहा में भी मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed