फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eligible people will be covered by welfare schemes

Balrampur News: कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित होंगे पात्र

Thu, 30 Nov 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Eligible people will be covered by welfare schemes
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सदर ब्लॉक के देवरिया रानीजोत में बृहस्पतिवार को आयोजित विकसित भारत सकंल्प यात्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए इनका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि विकसित संकल्प यात्रा के जरिए सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही नहीं बल्कि पात्र एवं संभावित लोगों के नामांकन की प्रक्रिया को ऑन द स्पॉट पूर्ण किया जा रहा है। सक्रिय जन सहभागीदारी के माध्यम से जनसुविधाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सबसे कमजोर लोगों तक पहुंचाने के लिए भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 15 नवंबर से 26 जनवरी तक किया जाएगा। इसके जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्रों को लाभांन्वित भी किया जाएगा। इसी तरह टेंगनहिया मानकोट गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर लगाकर जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व सदर बीडीओ सागर सिंह ने लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed