फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity of Bhangahi village has been out for two months

दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, गांव की बिजली गुल

Fri, 30 Jul 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity of Bhangahi village has been out for two months
खराब पड़े ट्रांसफार्मर दिखाते ग्रामीण। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। पावर सब स्टेशन तुलसीपुर के भंगही गांव में दो माह से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिससे गांव के 100 घरों की बिजली गुल है। कई बार शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल समस्या निराकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों पर घोर लापरवाही बरतने और सरकार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण अलखराम, प्रदीप कुमार यादव, सुनील कुमार, संतोष वर्मा, रवि प्रताप, राधेश्याम, नंद कुमार, धीरेन्द्र प्रताप व विनोद द्विवेदी आदि ने डीएम को भेेेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि गुणवत्ता खराब होने के चलते दो माह पहले गांव में लगा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने कई बार जेई व एसडीओ से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की लेकिन अभी तक स्थिति जस की तस है। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से गांव सटा होने के चलते रात के समय अक्सर जंगली जानवर आते हैं। अंधेरा रहने के कारण जंगली जानवरों को गांव के लोग देख नहीं पाते हैं।

भषण गर्मी में गांव के लोगों को बिजली न रहने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से मांग किया है कि बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें और ट्रांसफार्मर बदलवाकर गांव में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। जेई विकास चंद्र का कहना कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed