फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity cut off in 20 villages, people worried

Balrampur News: 20 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान

Thu, 04 Jul 2024 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 04 Jul 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 20 villages, people worried
बलरामपुर। तुलसीपुर विद्युत उपकेंद्र के तहत हरैया फीडर से जुड़े 20 गांवों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से गुल है। गांवों की 20 हजार आबादी परेशान है। भीषण गर्मी में समस्या का निस्तारण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उधर परसरपुर गांव में कम क्षमता का लगा ट्रांसफार्मर भी ग्रामीणों ने बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


उपभोक्ता बंटू सिंह, महावीर, अब्दुल अजीज, पप्पू व शिवकुमार आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है। क्षेत्र के बदलपुर, उदईपुर, छतुवापुर, कोहरौड़ा, खैरा खैरी, रतनपुर, अलाहडीह, दुंदरा, प्रेमनगर, केवलपुर व बड़वा सहित 20 गांवों की 20 हजार आबादी बिजली की समस्या से परेशान है। ग्रामीणों की मांग पर समस्या का निराकरण कराने के लिए लाइनमैन जुटे हुए हैं। उधर क्षेत्र के परसपुर गांव के बिजली उपभोक्ताओं ने कम क्षमता का ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। ग्रामीण विकास चौधरी, कृष्ण कुमार वर्मा, धमेंद्र वर्मा, संजय वर्मा, अनिल चौधरी एवं अनिल कनौजिया ने बताया कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जबकि गांव में 100 से अधिक बिजली के उपभोक्ता हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से अक्सर बिजली सप्लाई कट जाती है।विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के जेई ललित कुमार ने बताया कि हरैया फीडर की समस्या दूर कराने के लिए लाइनमैन को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed