फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity connection load increased without notice

Balrampur News: बिना सूचना बढ़ा दिया बिजली कनेक्शन का लोड

Thu, 09 Jul 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Electricity connection load increased without notice

विज्ञापन

तुलसीपुर। नगर क्षेत्र के कई बिजली उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि उनके बिजली कनेक्शन का स्वीकृत भार (लोड) बिना किसी पूर्व सूचना के बढ़ा दिया गया। मोबाइल पर लोड बढ़ने का संदेश मिलने के बाद उपभोक्ता हैरान रह गए और उन्होंने विभाग से इसकी शिकायत की। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की ओर से न तो पहले कोई सूचना दी गई और न ही लोड बढ़ाने का कारण बताया गया।

उनका दावा है कि जिन कनेक्शनों का स्वीकृत भार पहले एक, दो या तीन किलोवाट था, वह अब अधिक दर्ज दिख रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके दो किलोवाट के कनेक्शन का स्वीकृत भार बढ़कर चार किलोवाट प्रदर्शित हो रहा है। जुबेर अहमद, जमील, शरीफ, अभिषेक, प्रदीप, रवि, रमेश, गणेश, मनीष, अब्दुल्ला, रहमान, मनराज, विजय और संजय सहित कई उपभोक्ताओं ने इस संबंध में आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


इस संबंध में अवर अभियंता धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी या कर्मचारी ने किसी उपभोक्ता का लोड नहीं बढ़ाया है। उनके अनुसार यह प्रक्रिया डिस्कॉम के ऑटो सिस्टम के माध्यम से होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed