फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity and roads will be built in India-Nepal border area with 11 crore

भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में 11 करोड़ से जगमगाएगी बिजली व बनेंगीं सड़कें

Mon, 28 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity and roads will be built in India-Nepal border area with 11 crore
बलरामपुर के गिद्घहवा में सामाजिक जन कल्याण कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते डीएम कृष - फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। एसएसबी 50वीं वाहिनी की तरफ से सोमवार को गिद्धहवा में सामाजिक जन कल्याण कार्यक्रम के तहत कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि डीएम कृष्णा करुणेश ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। एसएसबी के जवानों को इंडो-नेपाल सीमा के निकट बसे ग्रामीणों के साथ मिलजुल कर कार्य करने की सलाह दी और खुली सीमा की रखवाली करने वाले ग्रामीणों की डीएम ने तारीफ की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि सीमा क्षेत्र में बसे ग्रामीणों को आवास, विधवा, वृद्धा, पेंशन व राशन सहित अन्य सुविधाओं पर सहयोग किया जा रहा है। पिछड़े क्षेत्र का विकास कराने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। सीमावर्ती क्षेत्र में 11 करोड़ रुपये से सड़क व लाइट व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी देवरंजन वर्मा ने एसएसबी जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्र की रखवाली के लिए स्थानीय पुलिस की तरफ से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने गोष्ठी को संबोधित कर सीमावर्ती क्षेत्र में पेड़ लगाकर हरियाली लाने पर बल दिया। कमांडेंट 50वीं वाहिनी रमन कुमार श्रीवास्तव ने आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चंद्र राम चौधरी ने सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की तरफ से मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। 50वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट ने डीएम, एसपी व डीएफओ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसएसबी ने माध्यमिक विद्यालय रेहरा चौकी, प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर को गोद लिया है।
विज्ञापन

दोनों प्रधानों को सोलर किट वितरित किया गया। ग्राम प्रधान डेरवा, विशुनपुर विश्राम, अमर बाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर को एसएसबी की तरफ से क्रिकेट किट दी गई। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले बब्बू, द्वितीय स्थान पाने वाले पवन कुमार व तृतीय स्थान पाने वाले शाकिर अली को मेडल व प्रमाण पत्र दिया गया। 20 अन्य बच्चों को भी प्रमाण पत्र बांटा गया। स्टॉल लगाकर मानव व पशुओं के सेहत की जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवाईयां दी गई। गोष्ठी के आयोजन में डिप्टी कमांडेंट अगम, दयाल, सहायक कमांडेंट सुमित, हरित, इंपेक्टर बजरंगीलाल, रंजीत, गुड्डू खान आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed