फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electric current in the iron staircase, woman dies, three family members get scorched

Balrampur News: लोहे की सीढ़ी में उतरा करंट, महिला की मौत, तीन परिजन झुलसे

Tue, 31 Mar 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electric current in the iron staircase, woman dies, three family members get scorched
फोटो - ममता देवी। फाइल फोटो
गैसड़ी। पचपेड़वा नगर के जोड़ी जुडीकुइंया मोहल्ले में मंगलवार की शाम को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। साथ ही परिवार के तीन अन्य सदस्य झुलस गए। हादसा उस समय हुआ जब घर की छत पर चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ी लगाई जा रही थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और चार छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। घायलों का एक निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जोड़ी जुडीकुइंया निवासी अर्जुन मौर्या (35) अपने निजी मकान में जमीन से पहली मंजिल तक चढ़ने के लिए लोहे की सीढ़ी लगा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी घर के अंदर गए बिजली के तार के संपर्क में आ गई। लोहे की सीढ़ी में करंट उतरते ही उसे पकड़े हुए परिवार के लोग चपेट में आ गए। हादसे में अर्जुन की पत्नी ममता देवी (32) करंट लगने से बेसुध होकर गिर पड़ीं। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और घर में कोहराम छा गया। इस हादसे में सुगंधा (38), मायावती (65) तथा सत्यप्रकाश (25) भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए जुडीकुइंया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि ममता देवी अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं, जिनकी उम्र करीब 10 वर्ष से कम है। सबसे छोटा बच्चा करीब दो वर्ष का बताया जा रहा है। मां की असमय मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उन्हें संभालने में जुटे रहे। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग सांत्वना देने के लिए पहुंचे। सूचना पर थाना पचपेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि परिजन भी चोटिल हैं। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed