{"_id":"6223a68a8235275d8b5e1947","slug":"election-webcasting-balrampur-news-lko6205328142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लाइव प्रसारण में बलरामपुर रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लाइव प्रसारण में बलरामपुर रहा अव्वल
विज्ञापन
फोटो-3-बलरामपुर में मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण देखती डीएम व अन्य।-फाइल फोटो
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मतदान केंद्रों के लाइव प्रसारण में बलरामपुर जिला अव्वल रहा है। छठे चरण के दौरान तीन मार्च को 10 जिलों में मतदान कराया गया था। चुनाव आयोग ने वेबकास्टिंग से पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण कराने के लिए मतदान केंद्रों के चिह्नित बूथों का निर्धारण किया गया था। इस दौरान बलरामपुर में सबसे कम और कुशीनगर में 240 केंद्रों के मतदान का लाइव प्रसारण नहीं हो सका। निर्वाचन आयोग के रैंकिंग में बलरामपुर को लाइव प्रसारण में प्रथम और कुशीनगर को 10वीं रैंक मिली है।
निर्वाचन आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव में बलरामपुर जिले के 1114 पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग कराने की निर्णय लिया गया था। इसके लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी नोडल अधिकारी वेबकास्टिंग प्रतीक नरेश को दी गयी थी। इसके तहत तुलसीपुर विधानसभा में 273, गैसड़ी विधानसभा में 260, उतरौला विधानसभा में 292 और सदर विधानसभा में 289 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई गई। निर्वाचन आयोग ने बलरामपुर जिले के 1099 पोलिंग बूथों के मतदान का लाइव प्रसारण देखा। नेटवर्क में दिक्कत के चलते बलरामपुर जिले में केवल 15 मतदेय स्थलों के मतदान प्रक्रिया का लाइव प्रसारण नहीं हो सका है। दूसरे नंबर पर गोरखपुर जिला रहा जहां 2513 की तुलना में 2466 मतदेय स्थलों के मतदान का लाइव प्रसारण दिखा जबकि 47 मतदेय स्थलों के मतदान का लाइव प्रसारण नहीं हो सका जबकि तीसरे नंबर पर बलिया जिला रहा जहां 1697 की तुलना में 1639 मतदेय स्थलों का लाइव प्रसारण हुआ जबकि 58 पर लाइव प्रसारण नहीं हो सका।
इसके बाद चौथे नंबर पर संत कबीर नगर जिला रहा, यहां 67 मतदेय स्थलों का लाइव प्रसारण नहीं हो सका जबकि 856 की तुलना में 789 मतदेय स्थलों का लाइव प्रसारण हुआ। पांचवें नंबर पर आंबेडकर नगर रहा जहां 1249 की तुलना में 1162 की वेबकास्टिंग हुई जबकि 87 पर नहीं हो सकी। महराजगंज 1335 की तुलना में 1246 बूथों पर वेबकास्टिंग करा कर छठवें स्थान पर रहा जबकि सिद्घार्थनगर जिले को 1478 की तुलना में 1371 पर वेबकास्टिंग कराने पर सातवां स्थान मिला। आयोग स्तर से जारी सूची में बस्ती जिले को 1484 की तुलना में 1315 पर मतदान का लाइव प्रसारण कराने पर आठवां और देवरिया जिले को 1651 में से 1427 बूथों पर लाइव प्रसारण कराने पर नौवां स्थान मिला। जबकि सूची में सबसे नीचे अंतिम पायदान पर दसवें नंबर पर कुशीनगर जिला रहा है। यहां के चिह्नित 1840 बूथों के इतर सिर्फ 1600 बूथों पर ही वेबकास्टिंग से मतदान का लाइव प्रसारण हो पाया।
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों की निगरानी में मिली पूरी मदद
चुनाव के दौरान संवेदनशील चिह्नित बूथों की निगरानी में बेवकास्टिंग निगरानी काफी कारगर साबित हुई। निर्वाचन आयोग की तरफ जिले में 1857 की तुलना में 1114 पोलिंग बूथों की वेबकास्टिंग कराने का निर्देश दिया गया था। 10 जिलों में बलरामपुर ने वेबकास्टिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। सभी प्रेक्षकों व निर्वाचन आयोग की तरफ से बलरामपुर जिले के वेबकास्टिंग प्रक्रिया की सराहना की गई है। श्रुति, डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी