फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,Postal,ballet

पोस्टल बैलेट में सपा ने मारी बाजी, भाजपा दूसरे पर

Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
election,Postal,ballet
बलरामपुर। कर्मचारियों ने विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के साथ बसपा पर भी भरोसा जताया है। पोस्टल बैलेट में सपा ने बाजी मारी है। पोस्टल बैलेट में भाजपा दूसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन

एमपीपी इंटर कालेज में 21 से 26 फरवरी तक चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को सात दिवसीस प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने का मौका दिया गया। सदर विधानसभा में पोस्टल बैलेट से 822 कर्मचारियों ने मतदान किया। जिसमें सपा को 502, भाजपा को 250, बसपा को 40, कांग्रेस को दो व आप को एक वोट मिला। 27 वोट रिजेक्ट हो गए हैं। गैसड़ी विधानसभा में कुल 638 कर्मचारियों ने मतदान किया। यहां सपा को 414, भाजपा को 66, बसपा को 72 व अन्य को छह वोट मिले। यहां 73 वोट रिजेक्ट हुए हैं। उतरौला में 656 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। सपा को 400, भाजपा को 135, बसपा को 46, कांग्रेस को 37 व अन्य को 16 वोट मिले।
विज्ञापन

यहां पर 22 वोट रिजेक्ट हुए हैं। तुलसीपुर में 562 कर्मचारियों ने पोस्टल बैलेट से मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें से सपा को 350, भाजपा को 130, निर्दल जेबा को 40, बसपा को 18 व कांग्रेस को छह वोट मिले। यहां भी 16 वोट रिजेक्ट हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed