{"_id":"6202b90d177ee10ce06f0378","slug":"election-polling-balrampur-news-lko616986399","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 756 पोलिंग बूथों की होगी वीडियोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 756 पोलिंग बूथों की होगी वीडियोग्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में जिले के 756 पोलिंग बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी होगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान कराने की तैयारियां की जा रही हैं। गड़बड़ी की आशंका वाले पोलिंग बूथों पर मतदान के दौरान पर्याप्त फोर्स की तैनाती रहेगी। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों का ब्यौरा जुटाकर निर्वाचन आयोग को सभी सूचना भेजी गई है। आयोग को भेजी गई सूचना में पोलिंग बूथों के संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टी बंदी व सांप्रदायिक तनाव आदि के कारणों का उल्लेख कर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश मांगा है।
विधानसभा चुनाव-2022 में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए तैयारी कर ली है। जिले में छठे चरण के दौरान सदर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभाओं में तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता में गठित टीमों से जिले के 1857 पोलिंग बूथों की रिपोर्ट तैयार कराई गई है। रिपोर्ट में तुलसीपुर एसडीएम ने विधानसभा क्षेत्र के 455 पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट में तुलसीपुर विधानसभा के 65 संवेदनशील, 38 अंतिसंवेदनशील, 71 राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता, 11-11 जातिगत तनाव व पार्टीबंदी और 10 सांप्रदायिक तनाव वाले पोलिंग बूथों को चिह्नित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र गैसड़ी में संवदेन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वन्दिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव वाले 55 पोलिंग बूथों का उल्लेख है। तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभा में भारत-नेपाल की सीमा से सटे पोलिंग बूथों का उल्लेख किया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 106 संवेदनशील, 100 अंतिसंवेदनशील, 83 जातिगत तनाव व 123 राजनैतिक प्रतिद्वंदिता वाले पोलिंग बूथों की सूची तैयार की गई है।
उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 83 पोलिंग बूथों को संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव की श्रेणी में रखा गया है। विधानसभा चुनाव में 16,01,577 मतदाताओं को अपने पसंद का नुमाइंदा चुनना है जिसमें 8,71,469 पुरुष वोटर, 730008 महिला और 100 थर्ड जेंडर शामिल हैं। संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव वाले चिन्ह्ति सभी पोलिंग बूथों पर मतदान के दिन जिला प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी व वेब कास्टिंग आदि के इंतजाम कराए जाएंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम राम अभिलाष ने बताया कि जिले, के तीनों तहसीलों के एसडीएम की अध्यक्षता वाली सभी टीमों से पोलिंग बूथों का ब्यौरा जुटाकर निर्वाचन आयोग को दिशा-निर्देश के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
चाक-चौबंद रहेंगी व्यवस्थाएं
विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की जाएंगी। एसडीएम की अध्यक्षता वाली गठित टीमों की तरफ से संवेदन व अतिसंवेदनशील, राजनैतिक प्रतिद्वंदिता, जातिगत, पार्टीबंदी व सांप्रदायिक तनाव वाली पोलिंग बूथों की उपलब्ध कराई गई पूरी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार ऐसे पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के साथ वीडियोग्राफी व वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम