फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,nominate,invstigation

उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के जांच की तैयारियां

Mon, 14 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
election,nominate,invstigation
बलरामपुर। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के जांच करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की तरफ से दाखिल नामांकन पत्रों की कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में सोमवार को आरओ व एआरओ जांच करेंगे। जांच के दौरान आरओ व एआरओ नामांकन पत्रों के वैधता को परखेंगे। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 65 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। जांच के बाद 16 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर उम्मीदवारों को सिंबल वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने रविवार को बताया कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 65 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भरे हैं। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर व उतरौला में 19-19, गैसड़ी में 14 व अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सदर बलरामपुर सीट से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा सदर के आरओ/एसडीएम राजेंद्र बहादुर, तुलसीपुर के आरओ/एसडीएम मंगलेश दूबे, गैसड़ी के आरओ/अपर एसडीएम ओम प्रकाश व उतरौला के आरओ/एसडीएम संतोष कुमार ओझा अपने-अपने कक्ष में एआरओ के साथ मिलकर नामांकन पत्रों की जांच करेंगे। वहीं, 16 फरवरी को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को सिंबल दिए जाएंगे। सिंबल मिलने के बाद चारों विधानसभाओं में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed