फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,nominate

भाजपा, सपा व पूर्व एमएलसी ने निर्दल भरा पर्चा

Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election,nominate
फोटो-10-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में नामांकन के दौरान लगी पुलिस फोर्स।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नामांकन पत्रों के दाखिले के चौथे दिन मंगलवार को भी कलेक्ट्रेट में रौनक छाई रही। भाजपा व सपा से एक-एक और पूर्व एमएलसी ने निर्दलीय के रुप में पर्चा दाखिल कर दिया है। उतरौला विधानसभा सीट से भाजपा के साथ पूर्व एमएलसी और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से सपा का नामांकन हुआ है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर चारों विधानसभा क्षेत्रों से 14 राजनीतिक दलों व निर्दल उम्मीदवारों ने नामांकन पत्रों का सेट लिया है। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

डीएम/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मंगलवार को उतरौला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के रुप में राम प्रताप वर्मा ने अपना पर्चा दाखिल किया है। उतरौला विधानसभा सीट पर पूर्व एमएलसी सविता सिंह ने निर्दल प्रत्याशी के रुप में अपना पर्चा दाखिल किया है। पूर्व एमएलसी सविता सिंह के पति धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरु ने सात फरवरी को उतरौला विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रुप में पर्चा भरा है। गैसड़ी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी से डॉ. एसपी यादव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। मंगलवार को नामांकन के चौथे दिन तीन पर्चों के दाखिल होने के साथ 14 पर्चे उम्मीदवारों ने लिए हैं। चौथे दिन तुलसीपुर विधानसभा सीट से सात, गैसड़ी विधानसभा से एक, उतरौला विधानसभा से पांच और सदर सुरक्षित सीट बलरामपुर से एक उम्मीदवार ने पर्चा लिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरु होने से अब तक जिले की चारों विधानसभा सीटों से कुल 90 पर्चे उम्मीदवारों ने लिए हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट के चारों कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। परिसर के बाहर भी सुरक्षा कर्मियों ने कड़ी चौकसी बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed