{"_id":"62d84c00f84fc179810cb74b","slug":"election-gram-panchayat-pradhan-balrampur-news-lko640395150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 16 ने भरा पर्चा -संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 16 ने भरा पर्चा -संशोधित
विज्ञापन
फोटो-13 बलरामपुर के हरैया सतघरवा ब्लॉक में प्रधान पद के नामांकन के लिए जुटे प्रत्याशी और उनके समर्?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में रिक्त तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए उपचुनाव में 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के चार पदों पर एकल नामांकन होने से उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 43 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर भी कई लोगों ने पर्चा भरा है। 21 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 जुलाई को नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन किया जाएगा।
तुलसीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रूपनगर में कुल चार प्रत्याशियों ने प्रधान पद का पर्चा भरा है। एआरओ रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रधान पद के लिए सुन्नी, राघवराम, सुषा चंद्र तथा रीना देवी उर्फ रीना यादव ने पर्चा दाखिल किया है। हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हिडुली कला में प्रधान पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। एआरओ जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि यहां प्रधान पद की सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां से सरिता, गायत्री, सोनी, सरिता, उमा देवी तथा उमा मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। रेहरा बाजार ब्लॉक की ग्राम पंचायत जाफरपुर में प्रधान पद के लिए छह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। एआरओ अमरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान पद के लिए सुधाकर सिंह, पुष्पा सिंह, मुकुट बिहारी सिंह, मिथिलेश सिंह, राम अधार तथा इंद्रजीत सिंह ने पर्चा भरा है।
सदर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड 72 बेलवा बिनोहनी से अहमद हुसैन, इसी ब्लॉक के वार्ड संख्या 138 महादेव मिश्र से सावित्री, पचपेड़वा ब्लॉक के वार्ड संख्या 67 तिलकहना से मोहम्मद फारूख तथा तुलसीपुर के वार्ड संख्या 30 गुलरिया हिसामपुर से उदयभान सिंह ने एकल नामांकन किया है। एकल नामांकन के चलते इन सभी प्रत्याशियों का निर्वाचन तय माना जा रहा है। सभी ब्लॉकों के रिक्त 43 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए भी उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। मतदान आगामी चार अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना पांच अगस्त को प्रात: आठ बजे से कराई जाएगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।