फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election

सबसे पहले गैसड़ी विधानसभा का आएगा परिणाम

Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
election
बलरामपुर। मतगणना के दौरान सबसे पहले गैसड़ी विधानसभा सीट का परिणाम आएगा। कम चक्र के चलते गैसड़ी सीट की काउंटिंग सबसे पहले पूरी हो जाएगी। तुलसीपुर के बाद सदर व उतरौला विधानसभा सीट की मतगणना पूरी होगी। मंडी समिति परिसर में 10 मार्च को प्रात: आठ बजे से विधानसभा क्षेत्रवार काउंटिंग कराने की सभी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

चारों विधानसभा सीटों के 1857 ईवीएम में भरे 792776 वोटों की काउंटिंग मंडी समिति भगवतीगंज के परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरु हो जाएगी। चारों विधानसभा सीटों की एक साथ काउंटिंग शुरु कर दी जाएगी। सदर विधानसभा क्षेत्र के 481 ईवीएम में भरे 205714 वोटों, उतरौला विधानसभा क्षेत्र के 487 ईवीएम में भरे 195499 वोटों, तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के 455 ईवीएम में भरे 202244 व गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 434 ईवीएम में भरे 189319 वोटों की काउंटिंग होनी है। सदर व उतरौला विधानसभा क्षेत्र की 35-35 चक्रों और गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र की 31 व तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र की 33 चक्रों में काउंटिंग प्रक्रिया पूरी होगी। चक्रों के चलते गैसड़ी विधानसभा सीट की सबसे पहले काउंटिंग पूरी हो जाएगी। तुलसीपुर विधानसभा सीट की काउंटिंग गैसड़ी विधानसभा के बाद पूरी होने की उम्मीद है। 35-35 चक्र होने के चलते सदर व उतरौला विधानसभा सीट की काउंटिंग एक साथ सबसे बाद में पूरी होगी।
विज्ञापन

एक साथ शुरू होगी मतगणना
चारों विधानसभा सीटों के मतों की गणना एक साथ शुरु की जाएगी। चारों विधानसभाओं में चक्र के अनुसार काउंटिंग होगी। जिस विधानसभा में सबसे कम चक्र होंगे, वहां की मतगणना पहले पूरी होने की संभावना है। मतगणना पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग व संबंधित विधानसभा सीटों के प्रेक्षकों से दिशा-निर्देश लेकर ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed