{"_id":"6207fb6ca8a9b97a6e1a9b06","slug":"election-balrampur-news-lko617545553","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने वोट की ताकत से लोकतंत्र को करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो-3-बलरामपुर के सिसई गांव में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
Link Copied
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवा कल्याण विभाग के अफसर व कर्मचारी पूरी सक्रियता से जुटे हैं। इसके चलते ही सदर ब्लॉक के सिसई गांव में खेलकूद के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों को जागरूक बनाने का अभियान चलाया गया। इस दौरान अफसरों व कर्मियों की टोलियों ने गांवों में भ्रमण कर लोगों से कहा कि लोकतंत्र की मजबूती को अपने वोट की ताकत को पहचाने। सभी से अपील की गयी कि तीन मार्च को मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान के संकल्प को पूरा करने मे हर संभव सहयोग करे।
विज्ञापन
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर युवा कल्याण विभाग ने शनिवार को सदर ब्लॉक के सिसई गांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि आईएएस नेहा बंधु ने करते हुए कहा कि हर पांच साल पर वोटरों को अपने मनपसंद का जनप्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता है। इस लिए मतदान से चूकना नहीं चाहिए और सभी लोगों को बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करना चाहिए। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। मतदान दिवस से पूर्व ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सभी नौ ब्लॉक में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।