फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election

48 हजार वोटरों से घर बैठे मतदान कराने की तैयारी

Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
election
बलरामपुर। जिले के 48,011 वोटरों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों में 80 साल से ऊपर आयु वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सैन्य विभाग भारत सरकार की सेवा और जिले में तैनात कर्मचारी शामिल हैं जिन्हें सहमती से अपना वोट देने का मौका मिलेेगा। 16 फरवरी को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह् आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी तभी पोस्टल मतपत्रों को छपवाने के लिए भेजा जा सकेगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान की तैयारियां की जा रही है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र सदर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी में कुल 16,01,577 वोटरों को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सैन्य विभाग भारत सरकार की सेवा व जिले में तैनात कार्मिकों को स्वेच्छा से घर बैठे पोस्टल मतपत्र से मतदान करने की सुविधा प्रदान की है। जिले में 80 साल से ऊपर आयु वाले 39,132 बुजुर्गों, 7,262 दिव्यांगजनों, 232 सैन्य विभाग भारत सरकार की सेवा व 1185 पुलिस विभाग के कर्मियों को चिन्ह्ति किया गया है। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 8982, गैसड़ी में 8533, उतरौला में 11,297 व बलरामपुर में 10,320 बुजुर्ग वोटरों की कुल संख्या है। जिले के चारों विधानसभा में 232 कार्मिकों की संख्या है। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 1496, गैसड़ी में 1321, उतरौला में 2258 और बलरामपुर में 2187 दिव्यांग वोटरों की कुल संख्या है। पोस्टल बैलेट के प्रभारी नोडल/जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेश गौतम ने बताया कि पुलिस विभाग के 1185 कर्मियों को फार्म 12 उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

सैन्य विभाग के 232 कर्मियों को फार्म 12 भेजा गया है। एआरटीओ, स्वास्थ्य, विद्युत, बीएसएनएल, पोस्ट आफिस, रेलवे स्टेशन बलरामपुर, आकाशवाणी व सूचना विभाग से कार्मिकों की संख्या शून्य भेजी गई है। बुजुर्गों व दिव्यांगों का ब्योरा चारों विधानसभा के आरओ बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पोस्टल मतपत्रों की छपाई होगी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को नाम वापसी के बाद ही चारों विधानसभा क्षेत्रों के दावेदारों की संख्या स्पष्ट हो सकेगी तभी पोस्टल मतपत्रों की छपाई कराकर सभी के घर डाक से भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शानदार पहल
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की शानदार पहल की है। पोलिंग बूथों तक न आने वाले वोटरों को घर बैठे पोस्टल मतपत्र से मतदान कराने की तैयारी की जा रही है। सहमति जताने वाले 80 साल से ऊपर आयु वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, सैन्य विभाग की सेवा व जिले में तैनात मतदान कार्मिकों को डाक से पोस्टल मतपत्र भेजकर घर से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी। चारों विधानसभा क्षेत्र के आरओ को ऐसे मतदाताओं को चिन्ह्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दावेदारों की संख्या स्पष्ट होगी तभी पोस्टल मतपत्रों की छपाई कराई जा सकेगी। श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed