फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Election and posting of assistant election officers

Balrampur News: निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती

Tue, 22 Aug 2023 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 22 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Election and posting of assistant election officers
बलरामपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने पंचायतों में उपचुनाव के लिए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया इनकी निगरानी में होगी।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि उपचुनाव के दौरान जिले में रिक्त ग्राम प्रधान के पांच , क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए एवं 38 पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव के लिए मतदान छह सितंबर को होना है। चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए सदर ब्लॉक के लिए पशु चिकित्साधिकारी मिर्जापुर डा. सुनील कुमार को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी यशवंत कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा ब्लॉक का निर्वाचन अधिकारी पशु चिकित्साधिकारी हरैया डॉ. अजय कुमार को तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता जर्नादन प्रसाद यादव को नियुक्त किया गया है। इसी तरह तुलसीपुर ब्लॉक के लिए पशु चिकित्साधिकारी कौवापुर डॉ. सुमित कुमार को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी ताहिर हसन ताबीज को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जबकि गैसड़ी ब्लॉक का निर्वाचन अधिकारी गैसड़ी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी गैसड़ी के सहायक विकास अधिकारी विपिन चंद्र भारती को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीदत्तगंज ब्लॉक के लिए पशु चिकित्साधिकारी श्रीदत्तगंज डॉ. राहुल गौतम को निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी आनंद कुमार यादव को सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है। उतरौला ब्लॉक का निर्वाचन अधिकारी उतरौला के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्र एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सहायक विकास अधिकारी विशाल वर्मा को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed