{"_id":"5d83b1f68ebc3e93b65d4cfe","slug":"elderly-shed-in-rapti-river-balrampur-news-lko4824238177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गया अधेड़ राप्ती में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गया अधेड़ राप्ती में बहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। घास काटने गया अधेड़ उफनाई राप्ती नदी में बह गया। उसकी तलाश की जा रही है।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मटियरिया करमा ग्राम पंचायत के प्रधान मोहम्मद फारूक ने गुरुवार को बताया कि लल्लू मौर्या (52) राप्ती नदी के किनारे घास काटने गया था। तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से लल्लू डूबने लगा।
आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। मगर तब तक लल्लू राप्ती की तेज धारा में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से लल्लू की तलाश में जुटी है।
उतरौला इंस्पेक्टर यूके राय ने बताया कि मौके पर पुलिस फोर्स भेजी है। लल्लू की तलाश कराई जा रही है। तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा है। हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।