फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Elderly man's body found in a field under suspicious circumstances

Balrampur News: संदिग्ध हालात में खेत में मिला बुजुर्ग का शव

Tue, 14 Oct 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Elderly man's body found in a field under suspicious circumstances
बुजुर्ग का शव मिलने के बाद मौके पर जुटी भीड़।
श्रीदत्तगंज। ग्राम पिपरा याकूब के बनई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एक बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। खेत में काम करने गई एक महिला ने शव को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। शिनाख्त 70 वर्षीय महमूद निवासी बनई के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक महमूद गांव में अकेले रहते थे। उनके चार बेटे बब्लू, गुड्डू, अरमान और सलमान लखनऊ में रहते हैं और सभी विवाहित हैं। महमूद की पत्नी भी बेटों के साथ वहीं रहती हैं। महमूद कई वर्षों से गांव में अकेले ही रहकर खेती-बारी संभालते थे। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मौत स्वाभाविक हो सकती है, जबकि कई ग्रामीणों को किसी अनहोनी की आशंका है। कपड़े और आसपास की स्थिति देखकर पुलिस ने भी हर पहलू की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में किसी तरह की चोट का निशान स्पष्ट नहीं मिला है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। देर शाम तक लखनऊ से उनके बेटे थाने पहुंचे। बेटे अरमान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक से पिता की मौत होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed