फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Elderly man beaten to death by son while trying to save grandson

Balrampur News: पोते को बचाने गए बुजुर्ग को बेटे ने पीटकर मार डाला

Mon, 23 Feb 2026 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death by son while trying to save grandson
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर में रविवार रात करीब 10 बजे एक पारिवारिक विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। नशे की हालत में बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटकर मार डाला। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे घर में राम लखन (60) का पोता अभिषेक (15) पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान अभिषेक के पिता राजमन उर्फ सत्तन घर पहुंचे और नशे की हालत में बेटे को मारने-पीटने लगे। यह देख राम लखन ने हस्तक्षेप किया और बेटे को समझाने की कोशिश की। मृतक की बेटी गोलू ने बताया कि पिता ने सिर्फ इतना कहा था कि बच्चे को मत मारो, इसी बात पर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

आरोप है कि राजमन ने गुस्से में पिता की पिटाई शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि गले में रस्सी का फंदा फंसा कर सरिया से काफी देर तक पीटा। शोर सुनकर गांव वाले जुटे, तब तक राम लखन गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो चुके थे। पत्नी लीलावती और छोटी बेटी ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी स्थिति गंभीर बताकर बहराइच ले जाने को कहा गया, लेकिन रास्ते में ही राम लखन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में शोक और आक्रोश
बसंतपुर गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में पहले भी कहासुनी होती थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि बात इस हद तक पहुंच जाएगी। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि नशे की लत कई घरों को उजाड़ रही है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच विवाद की सूचना मिली है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि जांच की गई है, परिवार के लोग अभी बहराइच मेडिकल कॉलेज में हैं। गांव में लोगों के बयान लिए गए हैं। जल्द ही परिवार से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed