फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ekhpal will not work on one inheritance portal

Balrampur News: एक से वरासत पोर्टल पर काम नहीं करेंगे लेखपाल

Wed, 25 Sep 2024 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
ekhpal will not work on one inheritance portal
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते लेखपाल।-स्रोत: संघ
बलरामपुर। लेखपालों ने एक अक्तूबर से वरासत पोर्टल पर काम न करने की चेतावनी दी है। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने डीएम पवन अग्रवाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार को मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सौंपा। लेखपालों ने अधिकारियों से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी व जिला मंत्री बृजेश सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि वरासत पोर्टल में तकनीकी समस्याओं के कारण काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। पहले से ही वेबसाइट ठीक प्रकार से न चलने व जांच का समय कम होने की समस्या थी। पिछले कुछ दिनों से राजस्व निरीक्षक के स्थान पर ई परवाना आदेश का काम लेखपालों को दे दिया गया जो राजस्व संहिता 2006 के प्रावधानों के विपरीत है। पोर्टल से आख्या सही से अग्रसारित नहीं हो पा रही है। आवेदन डिफाॅल्टर हो रहे हैं, और तकनीकी समस्याओं के कारण लेखपालों के खिलाफ उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हेमंत कुमार द्विवेदी, उप मंत्री पुनीत कुमार मिश्र व कोषाध्यक्ष रोहित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed